Please wait

भ्रष्ट अधिकारियों को मुख्यमंत्री की कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में एक सरकारी सेवा समारोह के दौरान भ्रष्टाचार की चिंताओं को संबोधित किया

12 Dec 2023

भ्रष्ट अधिकारियों को मुख्यमंत्री की कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में सरकारी सेवा समारोह में शामिल हुई है। इस कार्यक्रम से कई सेवाएं लोगों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रदान की। इसके अलावा कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलन्यास किया।

इस दौरान ममता ने बिना नाम लिए ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मंच से भ्रष्ट अधिकारी को कड़ी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगर कोई नेता पांच रुपये चुराए तो उसे टीवी पर 10 बार दिखाया जाता है। अगर कोई अधिकारी किसी भ्रष्टाचार में शामिल है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ममता ने आगे कहा कि कुछ ब्लॉक भूमि अभिलेख कार्यालय (बीएलआरओ) अधिकारी बदमाशों के साथ मिलकर जमीन के काले कारोबार में शामिल है। उसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News